Indian Railways NTPC Recruitment 2024: (Non-Technical Popular Categories) भर्ती का इंतजार अब खत्म हो गया है। 24 जुलाई 2024 को इंडियन रेलवे ने इसका शार्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 10,884 पदों पर बम्पर वैकेंसी होने वाली है।
नोटिफिकेशन की विस्तृत जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।
Indian Railways NTPC Recruitment 2024: Notification PDf
रेलवे एनटीपीसी भर्ती 2024: बम्पर वैकेंसी का शार्ट नोटिफिकेशन जारी
भारतीय रेलवे जल्द ही 10,884 पदों पर नियुक्ति करने जा रही है, जिसमें स्टेशन मास्टर, टिकट सुपरवाइजर, टिकट क्लर्क, गार्ड और क्लर्क आदि पद शामिल हैं। यह भर्तियाँ अंडर ग्रेजुएट और ग्रेजुएट दोनों के लिए होंगी। रेल भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। डायरेक्टर ई (आरआरबी) विद्याधर शर्मा ने सभी जोन के प्रिंसिपल चीफ पर्सनल ऑफिसर्स को पत्र जारी कर इस प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
पदों का विवरण
- अंडर ग्रेजुएट्स के लिए:
- अकाउंट क्लर्क सह टाइपिस्ट
- कॉमर्शियल सह टिकट क्लर्क
- जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट
- ट्रेन क्लर्क
- ग्रेजुएट्स के लिए:
- गुड्स ट्रेन मैनेजर
- स्टेशन मास्टर
- चीफ कॉमर्शियल सह टिकट सुपरवाइजर
- जूनियर अकाउंट सहायक सह टाइपिस्ट
- सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट
Official Website Click Here
भर्ती प्रक्रिया के निर्देश
रेलवे ने नियमित रूप से नियुक्ति के लिए एक भर्ती कैलेंडर लागू किया है, जिसके तहत हर तीन महीने में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे। इससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी और योग्य उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नौकरी का मौका मिलेगा।
विभिन्न जोन में पदों का वितरण
जोन | पदों की संख्या |
---|---|
पश्चिम | 1302 |
उत्तर | 816 |
उत्तर सीमांत | 773 |
दक्षिण | 819 |
पूर्वोत्तर | 246 |
दक्षिण पश्चिम | 555 |
उत्तर मध्य | 616 |
दक्षिण तटीय | 1046 |
पूर्व | 247 |
मध्य | 1243 |
पूर्व मध्य | 332 |
दक्षिण मध्य | 542 |
पूर्व तटीय | 778 |
पश्चिम मध्य | 156 |
Also Check: Roadways conductor bhrti: रोडवेज में जल्द 10 हजार परिचालकों की होगी भर्ती
उत्पादन इकाइयों में भर्तियाँ
उत्पादन इकाइयों में 154 पदों और रेलवे जोनल में 10,730 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी।
नोट: सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे रेल भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि वे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें।