---Advertisement---

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में नई वैकेंसी: आयुष विंग के विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक और नई वैकेंसी निकाली गई है। यह वैकेंसी आयुष विभाग के तहत विभिन्न पदों पर होगी। 22 सितंबर को जारी इस विज्ञप्ति के अनुसार, आयुक्त संचालनालय आयुष, मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा विभिन्न आवश्यक पदों के सृजन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।

पदों की जानकारी:

इस भर्ती के अंतर्गत 22 जिला एलोपैथिक चिकित्सालयों में आयुष विंग के संचालन हेतु विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों की जानकारी निम्नलिखित है:

  1. बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता
  • वेतन: ₹9,000 से ₹15,500 (लेवल 1)
  • कुल पद: 22
  • जिले: अलीराजपुर, आगर मालवा, रीवा, अनूपपुर, ग्वालियर, अशोक नगर, भिंड, कटनी, उमरिया, बैतूल, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, सागर, उज्जैन, सिंगरोली, सहडोल, सतना, निवाड़ी।
  1. अंशकालीन शिक्षक (PTS)
  • कुल पद: 22
  • वेतन: जिला अध्यक्ष द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
  1. आईवीटी टेक्नीशियन
  • वेतन: ₹19,500 से ₹60,000
  • कुल पद: 16 (8 महिलाओं के लिए, 8 पुरुषों के लिए)
  • जिले: रीवा, ग्वालियर, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, सागर।
  1. पंचकर्म टेक्नीशियन
  • वेतन: ₹19,500 से ₹42,000
  • कुल पद: 42 (21 पुरुषों के लिए, 21 महिलाओं के लिए)
  • जिले: अलीराजपुर, आगर मालवा, रीवा, अनूपपुर, ग्वालियर, भिंड, कटनी, उमरिया, बैतूल, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, सतना, सहडोल, सिंगरोली, सागर, निवाड़ी।
  1. फार्मेसिस्ट (कंपाउंडर)
  • वेतन: ₹25,300 से
  • कुल पद: 8 (आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी)
  • जिले: रीवा, ग्वालियर, भोपाल, बुरहानपुर, सागर।
  1. चिकित्सा अधिकारी
  • वेतन: ₹56,100 से ₹1,75,000 (लेवल 12)
  • कुल पद:
    • चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद: 21 पद
    • चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथी: 8 पद
    • चिकित्सा अधिकारी यूनानी: 8 पद
  1. चिकित्सा विशेषज्ञ (आयुर्वेद)
  • वेतन: ₹67,300 से
  • कुल पद: 22
  • जिले: अलीराजपुर, आगर मालवा, रीवा, अनूपपुर, ग्वालियर, अशोक नगर, भिंड, कटनी, उमरिया, बैतूल, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, मुरैना, सतना, सहडोल, सिंगरोली, उज्जैन, सागर, निवाड़ी।

नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा:

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सरकार द्वारा स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, लेकिन अभी इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। जैसे ही नोटिफिकेशन आएगा, इसकी जानकारी आप संबंधित चैनल पर प्राप्त कर सकेंगे।

[post_tags]
[webinsights_author_box]

---Advertisement---

Related Post

Top Categories